दैनिक जागरण समूह के डिजिटल विंग Jagran New Media ने भर्ती निकाली है. समूह अपने News & Info वर्टिकल के लिए हिंदी Producer के पद पर मीडियाकर्मियों की जरूरत है। यह वेकेंसी नोएडा सेक्टर 16 स्थित ऑफिस के लिये है। इस पद पर नियुक्ति के लिये 3 से 5 साल के अनुभव की मांग की गई है। इससे ज्यादा अनुभव रखने वाले भी आवेदन कर सकते हैं।
चयनित उम्मीदवार को रोज की खबरों पर वीडियो तैयार करने, स्पष्ट और प्रभावी स्क्रिप्ट लिखने तथा ब्रेकिंग न्यूज को तीव्रता से प्रस्तुत करने का जिम्मा दिया जायेगा। डेली इवेंट्स को कवर करना, ऑन-ग्राउंड रिपोर्टिंग करना तथा डिजिटल ऑडियंस के लिए खबरें लिखना होगा। Producer को डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए रोचक न्यूज स्टोरीज की प्लानिंग, स्क्रिप्टिंग और प्रोडक्शन करना होगा।
चयनित अभ्यर्थी को लाइव कवरेज के दौरान एंकर, एडिटर और टीम के अन्य सदस्यों के साथ समन्वय बनाकर खबरों को प्रस्तुत करना होगा। इच्छुक उम्मीदवार अपना रिज्यूमे career@jagrannewmedia.com पर भेज सकते हैं।

