मेरी गिनती अच्‍छे ‘चूसने’ वाले डिग्रीधारकों में होती है!


मुझे लोग सीरियसली नहीं लेते थे बल्कि इग्नोर कर देते थे. ‘चूसना’ नहीं आने के चलते मुझे किसी भी ‘आम पार्टी’ में खास की तरह नहीं बुलाया जाता था, क्योंकि मैं ठीक से ‘चूस’ नहीं पाता था. मैं ‘चूसने’ में बेहद ही कमजोर माना जाता था. जो लोग ठीक से ‘चूस’ लेते हैं, उन्हें ‘आम पार्टी’ में खास की तरह ‘चूसने’ के लिये बुलाया जाता था. मैं ‘चूसने’ की बजाय ‘काट’ कर ही खा पाता था, इसलिये ‘चूसे’ जाने वाले किसी भी ‘आम पार्टी’ में मुझे आमंत्रित नहीं किया जाता था और काटकर कोई आम खिलाना नहीं चाहता था, इसकी वजह से मैं जीवन से बेहद निराश और हताश हो चुका था. तभी मुझे दिखा ‘’इंडियन प्रेस यूनियन’, फिर मेरे जीवन में उत्साह और उत्सव वापस लौट आया है.

मेरे पास कोई डिग्री नहीं थी, मेरे पास कोई अनुभव नहीं था. मुझे कुछ लिखना-पढ़ना भी नहीं आता था. इसकी वजह से लोग मुझे गंभीरता से नहीं लेते थे, इग्नोर कर देते थे. जहां कहीं भी आम चूस कर खाने की पार्टी होती थी, मुझे अनदेखा कर दिया जाता था, क्योंकि डिग्री नहीं होने के चलते मुझे ‘चूसना’ नहीं आता था. ‘चूसने’ वाले डिग्रीधारी लोग मुझे नीचा दिखाते थे. मैं टूट चुका था, तभी मुझे ‘इंडियन प्रेस यूनियन’ के बारे में जानकारी मिली. मैंने 1799 में ‘इंडियन प्रेस यूनियन’ की फिजिकल मेंबरशिप ली. मेंबरशिप लेते ही मुझे आईपीयू यानी इंडियन प्रेस यूनियन से वेरिफाइड प्रेस आईडी कार्ड और लाइफटाइम सर्टिफिकेट मिल गया. कार्ड/सर्टिफिकेट मिलते ही फिर से मेरे जीवन में नया उमंग आ गया.

इस प्रेस कार्ड और सर्टिफिकेट का प्रभाव इस कदर है कि मेरे पास कोई डिग्री ना होते हुये भी मैं ‘चूसे’ जाने वाले हर जगह डिग्रीधारियों की तरह आमंत्रित किया जाता हूं. कोई भी आम या कुछ भी चूसने की पार्टी होती है, मुझे सम्मान के साथ ‘चूसने’ के लिये बुलाया जाता है. आईपीयू की बदौलत ही अब मैं बिना डिग्री के सब कुछ ‘चूस’ लेता हूं. आईपीयू प्रेस कार्ड की बदौलत आज मेरी गिनती अच्छे ‘चूसने’ वाले डिग्रीधारकों में होती है. आप भी अपने जीवन से निराश और हताश हो चुके हैं तो मेरी सलाह है कि आप मात्र 1799 रुपये में आईपीयू की फिजिकल मेंबरशिप लें, और अपने जीवन में तरक्की करें. इस मेंबरशिप से आपको हर चूसे जानी वाली पार्टी में आमंत्रित होने से कोई रोक नहीं सकता है. थैंक्यू आईपीयू 8 लाख 78 हजार लोगों के जीवन में सार्थक बदलाव लाने के लिये.

Check Also

आंदोलन की गरिमा का ठेस मत पहुचाओं, सभ्य भाषा का इस्तेमाल करों।

मैं आंदोलन की शुरुआत में युवाओं के पेपर लीक के जेन्‍युइन मुद्दे को लेकर लिखना …