बुध, 09 सितम्बर 2026 | 05:01 पूर्वाह्न
Advertisement
26.08.2026 · News Desk

नेपाल में अचानक आई बाढ़ से तबाही, 105 भारतीयों समेत सैकड़ों लापता

  • यूपी एवं बिहार के सीमावर्ती इलाकों में अलर्ट जारी

काठमांडू : नेपाल के रसुवा जिले में चीन सीमा से आई अचानक बाढ़ ने भोटेकोशी नदी को उफान पर ला दिया. तिमुरे और स्याफ्रुबेसी में गांव, बाजार, पुल, मकान समेत कई बुनियादी ढांचा बह गया. इस घटना के पीछे ग्‍लेशियर लेक के फटने की आशंका जताई जा रही है. नीचे के जिलों में अलर्ट जारी किया है.

नेपाल में आज सुबह करीब 9 बजे उत्तरी जिला रसुवा में भोटेकोशी नदी अचानक उफान पर आ गई. चीन के तिब्बत क्षेत्र से आने वाले इस अचानक सैलाब ने सीमा के पास बसे तिमुरे और स्याफ्रुबेसी इलाकों को तहस-नहस कर दिया. गांव के गांव बह गए, बाजार तबाह हो गए, आधारभूत संरचनायें बरबाद हो गईं. सड़कें कट गईं.

नेपाल में भारी बाढ़ के बाद यूपी और बिहार में अलर्ट जारी किया है. यूपी के मुख्‍यमंत्री ने सीमावर्ती जिलों में प्रशासन को तैयार रहने का निर्देश दिया है. बिहार सरकार ने भी जनता से अपील की है कि अगले पाँच छह घंटे लेकर पूरी रात अलर्ट रहने की जरूरत है.  समस्या बड़ी है, लेकिन स्थिति नियंत्रण में है.

बिहार प्रशासन ने बताया है कि गंडक में पानी बढ़ रहा है, जिससे नदी पर दबाव लगातार बढ़ रहा है. हालांकि अभी यूपी और बिहार में स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है, लेकिन प्रशासन की तरफ से किसी भी स्थिति से निपटने की तैयारी की जा रही है. बिहार में कोसी नदी पर बने बांध के सभी गेट खोल दिये गये हैं.

Share this article