बुध, 09 सितम्बर 2026 | 05:01 पूर्वाह्न
Advertisement
17.08.2026 · News Desk

भाजपा की नई टीम घोषित, यूपी से स्‍मृति ईरानी समेत आठ चेहरे शामिल

नई दिल्ली : भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने सोमवार को अपनी नई राष्‍ट्रीय कार्यकारिणी का गठन कर दिया.  पार्टी की ओर से जारी सूची में कई वरिष्ठ नेताओं को अहम जिम्मेदारियां दी गई हैं. नियुक्तियां तत्काल प्रभाव से लागू हो जायेंगी. नई टीम में राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे सिंधिया समेत 13 नेताओं को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाया गया है. वहीं स्मृति ईरानी, हरीश द्विवेदी और विनोद तावड़े समेत आठ लोगों को राष्ट्रीय महामंत्री बनाया गया है.

वसुंधरा राजे, रेखा वर्मा समेत कई ने बचाया अपना पद

भाजपा की ओर से जारी सूची के अनुसार उपाध्‍यक्ष पद पर वसुंधरा राजे सिंधिया, तीरथ सिंह रावत, राम माधव, बैजयंत जय पांडा, डी. पुरंदेश्वरी, रेखा वर्मा, वर्षाबेन नरेंद्रभाई दोशी, डॉ. भारती प्रवीण पवार, सरदार मनप्रीत सिंह बादल, लाल सिंह आर्य, प्रो. एम. नागराजा, प्रो. तारिक मंसूर और डॉ. मधुचंद्र कर को नियुक्‍त किया गया है. इस सूची में क्षेत्रीय प्रतिनिधित्व का भी ध्यान रखा गया है.

स्मृति ईरानी की जोरदार वापसी

नई टीम में स्मृति ईरानी, सुनील बंसल, हरीश द्विवेदी और विनोद तावड़े समेत आठ लोगों  को राष्ट्रीय महामंत्री बनाया गया है. जारी सूची में बीएल संतोष को राष्ट्रीय महामंत्री (संगठन) के पद पर बरकरार रखा गया है. वहीं शिवप्रकाश और सौदान सिंह को राष्ट्रीय संयुक्त महामंत्री (संगठन) की जिम्मेदारी दी गई है. विप्‍लव कुमार देव, डा.सतीश पुनिया, गजेंद्र पटेल तथा संजय भाटिया को भी राष्‍ट्रीय महामंत्री बनाया गया है.

नई टीम में कई राज्यों का प्रतिनिधित्व बढ़ा

भाजपा की नई सूची में राजस्थान, उत्तराखंड, दिल्ली, ओडिशा, आंध्र प्रदेश, उत्तर प्रदेश, गुजरात, महाराष्ट्र, पंजाब, मध्य प्रदेश, कर्नाटक और पश्चिम बंगाल समेत कई राज्यों के नेताओं को शामिल किया गया है. चुनावी वर्ष को देखते हुए यूपी से आठ लोगों को संगठन में जगह दी गई है. पार्टी के केंद्रीय संगठन में अलग-अलग राज्यों के नेताओं को जिम्मेदारी दिए जाने से राष्ट्रीय स्तर पर संगठन के विस्तार और समन्वय मजबूत हुआ है.

महिला नेताओं को मिली प्रमुखता

नई राष्ट्रीय टीम में महिला नेताओं की भी अच्छी भागीदारी दी गई है. वसुंधरा राजे सिंधिया, डी. पुरंदेश्वरी, रेखा वर्मा, वर्षाबेन नरेंद्रभाई दोशी, डॉ. भारती प्रवीण पवार और डॉ. मधुचंद्र कर को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई है. वहीं स्मृति ईरानी को राष्ट्रीय महामंत्री बनाया गया है.

भाजपा की नई टीम

राष्ट्रीय उपाध्यक्ष:-

क्रमांक नाम राज्य
1 वसुंधरा राजे सिंधिया राजस्थान
2 तीरथ सिंह रावत उत्तराखंड
3 राम माधव दिल्ली
4 बैजयंत जय पांडा ओडिशा
5 डी. पुरंदेश्वरी आंध्र प्रदेश
6 रेखा वर्मा उत्तर प्रदेश
7 वर्षाबेन नरेंद्रभाई दोशी गुजरात
8 डॉ. भारती प्रवीण पवार महाराष्ट्र
9 सरदार मनप्रीत सिंह बादल पंजाब
10 लाल सिंह आर्य मध्य प्रदेश
11 प्रो. एम. नागराजा कर्नाटक
12 प्रो. तारिक मंसूर उत्तर प्रदेश
13 डॉ. मधुचंद्र कर पश्चिम बंगाल

 

राष्ट्रीय महामंत्री:-

पद नाम राज्य
राष्ट्रीय महामंत्री (संगठन) बी.एल. संतोष दिल्ली
राष्ट्रीय संयुक्त महामंत्री (संगठन) शिवप्रकाश मुंबई
राष्ट्रीय संयुक्त महामंत्री (संगठन) सौदान सिंह चंडीगढ़
राष्ट्रीय महामंत्री विनोद तावड़े महाराष्ट्र
राष्ट्रीय महामंत्री सुनील बंसल दिल्ली
राष्ट्रीय महामंत्री बिप्लब कुमार देब त्रिपुरा
राष्ट्रीय महामंत्री स्मृति ईरानी उत्तर प्रदेश
राष्ट्रीय महामंत्री डॉ. सतीश पूनिया राजस्थान
राष्ट्रीय महामंत्री गजेंद्र पटेल मध्य प्रदेश
राष्ट्रीय महामंत्री हरीश द्विवेदी उत्तर प्रदेश
राष्ट्रीय महामंत्री संजय भाटिया हरियाणा

 

राष्ट्रीय सचिव

क्रमांक नाम राज्य
1 कविता पाटीदार मध्य प्रदेश
2 के. सुरेंद्रन केरल
3 डॉ. भोला सिंह उत्तर प्रदेश
4 डॉ. प्रदीप वर्मा झारखंड
5 जगदीश ईश्वरभाई पटेल गुजरात
6 डॉ. संदीप पाठक दिल्ली
7 फांगनोन कोन्याक नागालैंड
8 संगीता यादव उत्तर प्रदेश
9 अनिल एंटनी केरल
10 डॉ. एम. वेंकटेशन तमिलनाडु
11 मनोज तिग्गा पश्चिम बंगाल
12 सिद्धार्थ शंभू बिहार
13 डॉ. स्वदेश सिंह दिल्ली
14 श्री मृगांका बरमन असम
15 रोहन गुप्ता गुजरात
16 जय प्रकाश दिल्ली

 

कोषाध्यक्ष और संयुक्त कोषाध्यक्ष

पद नाम राज्य
राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष पीयूष गोयल महाराष्ट्र
राष्ट्रीय संयुक्त कोषाध्यक्ष राजेश मंगल राजस्थान

 

भाजपा मोर्चों के अध्यक्ष

क्रमांक मोर्चा अध्यक्ष राज्य
1 युवा मोर्चा डॉ. हेमंत जोशी गुजरात
2 महिला मोर्चा रूप कुमारी चौधरी छत्तीसगढ़
3 ओबीसी मोर्चा अमरपाल मौर्य उत्तर प्रदेश
4 किसान मोर्चा बंसीलाल गुर्जर मध्य प्रदेश
5 एससी मोर्चा शिवेश कुमार राम बिहार
6 एसटी मोर्चा डॉ. मन्नालाल रावत राजस्थान
7 अल्पसंख्यक मोर्चा कुंवर बासित अली उत्तर प्रदेश

 

मीडिया और सोशल मीडिया पदाधिकारी

क्रमांक पद नाम राज्य
1 मीडिया संयोजक अनिल बलूनी उत्तराखंड
2 मीडिया सह-संयोजक आशीष उषा अग्रवाल मध्य प्रदेश
3 मीडिया सह-संयोजक प्रदीप भंडारी दिल्ली
4 मीडिया सह-संयोजक सिद्धार्थ यादव दिल्ली
5 सोशल मीडिया संयोजक दीपक माश्के छत्तीसगढ़
6 सोशल मीडिया सह-संयोजक प्रीति गांधी महाराष्ट्र
7 सोशल मीडिया सह-संयोजक शिवानंद द्विवेदी दिल्ली
8 सोशल मीडिया सह-संयोजक आलोक भट्ट उत्तराखंड
9 सोशल मीडिया सह-संयोजक अरुण यादव हरियाणा

 

Share this article